नीति निर्देशक तत्व MCQ Quiz

Q. राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- यह आयरलैंड के संविधान की देन है।
- इनका प्रावधान भाग-4A में है।
- यह कल्याणकारी राज्य के आदर्श की घोषणा करते हैं।
(a) केवल 2
(b) 1 और 2
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Q. राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
- इन पर समाजवाद का प्रभाव है।
- इन्हें लागू करवाने का दायित्व राज्य सरकार का है।
- इनके द्वारा आर्थिक लोकतंत्र की स्थापना की जाती है।
- इनको न्यायालय द्वारा लागू करवाया जा सकता है।
(a) केवल 3
(b) केवल 4
(c) 1, 2 और 3
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q. राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- यह बाध्य योग्य नहीं है।
- यह समाज के नैतिक बंधन है।
- यह राज्य की नीतियों के निर्धारण में पथ प्रदर्शक हैं।
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Q. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों को भारत के संविधान में अलग-अलग संविधान संशोधनों द्वारा सम्मिलित किया गया?
- समान न्याय तथा नि:शुल्क विधिक सहायता (अनुच्छेद 39A)
- सहकारी समितियों की उन्नयन (अनुच्छेद 43B)
- काज का अधिकार (अनुच्छेद 21A)
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
Q. निम्नलिखित में से जो विकल्प अनुच्छेद 39 के अनुसार आर्थिक न्याय से नहीं जुड़ा है, वह है –
(a) समान नागरिकों को जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्ति का अधिकार
(b) धन और उत्पादन साधनों का सर्वसाधारण के हित के लिए केंद्रीकरण न हो
(c) समान कार्य के लिए समान वेतन
(d) निजी संपत्ति का विरोध
Q. भारत के संविधान के अनुच्छेद-41 में कुछ मामलों में लोक-सहायता के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस शब्दावली का उल्लेख नहीं किया गया है?
(a) चिकित्सा सहायता
(b) बुढ़ापा
(c) वीमारी
(d) बेकारी
Q. कथन A: ग़रीबों को विधिक सहायता प्रदान करना, राज्य का विधिक एवं संवैधानिक दायित्व है।
कारण B: किसी व्यक्ति को उसकी ग़रीबी के कारण न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता है।
(a) A और B दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और B दोनों सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सत्य है लेकिन R असत्य है।
(d) A असत्य है लेकिन R सत्य है।
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा/से राज्य के नीति निदेशक तत्वों में शामिल हैं?
- मानव के दुर्ब्यापार और बलात् श्रम का प्रतिषेध (अनु. 23)
- नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता (अनु. 44)
- राज्य ग्राम पंचायतों के गठन हेतु कदम उठाएगा (अनु. 40)
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) उपरोक्त सभी
Q. राज्य नीति के निदेशक तत्व राज्य को निम्नलिखित में से किसका आदेश देते हैं?
- लोगों के कल्याण हेतु सामाजिक समानता सुनिश्चित करना (अनु. 38)
- न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण (अनु. 50)
- सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार (अनु. 47)
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Q. भारतीय संविधान में उल्लिखित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- यह 44वें संशोधन की देन हैं।
- यह सोवियत संघ (रूस) की देन हैं
- यह मूल संविधान का हिस्सा हैं।
- वर्तमान में इनकी संख्या 11 है।
(a) केवल 2
(b) केवल 4
(c) 1, 2 और 3
(d) 2, 3 और 4
Q. भारत के संविधान के अनुच्छेद 51-क (v) के अनुसार समानता तथा समान भावनाओं के निर्माण हेतु सही क्रम है:
(a) भाषा, प्रदेश या वर्ग और धर्म
(b) धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग
(c) भाषा, धर्म और प्रदेश या वर्ग
(d) प्रदेश या वर्ग, धर्म और भाषा