राज्यपाल MCQ | Governor MCQ Questions Answers

Governor MCQ Questions Answers In Hindi

Q. राज्यपाल अपने स्वविवेकीय कर्तव्यों को छोड़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किसकी सहायता और सलाह से करेगा?
(1) मुख्यमंत्री
(2) मंत्रिमण्डल
(3) मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
(4) मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमण्डल

Q. राज्यपाल की शक्तियों के संदर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) राज्यपाल के पास क्षमादान की शक्ति है।
(2) राज्यपाल किसी विधेयक को राष्ट्रपति के विचारार्थ आरक्षित रख सकता है।
(3) राज्य विधान मंडल के विघटन काल में राज्यपाल अध्यादेश जारी कर सकता है।
(4) राज्यपाल धन-विधेयक को पुनर्विचार हेतु लौटा सकता है।

Q. विधान सभा में अभिभाषण का एवं संदेश भेजने का राज्यपाल का संवैधानिक है –
(1) शक्ति
(2) अधिकार
(3) कर्तव्य
(4) कार्य

Q. राज्यपाल की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(1) मुख्यमंत्री द्वारा
(2) प्रधानमंत्री द्वारा
(3) राष्ट्रपति द्वारा
(4) विधानसभा अध्यक्ष द्वारा

Q. राजस्थान में जब पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया, तब राज्यपाल कौन थे?
(1) हुक्मसिंह
(2) जोगिंदरसिंह
(3) रघुकुल तिलक
(4) सम्पूर्णानंद

Q. राज्यपाल अपना त्यागपत्र देता है?
(1) राष्ट्रपति को
(2) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को
(3) प्रधानमंत्री को
(4) मुख्यमंत्री को

Q. निम्न में से कौनसा अधिकार राज्यपाल को नहीं है?
(1) मुख्यमंत्री की नियुक्ति
(2) मुख्यमंत्री की सलाह से अन्य मंत्रियों की नियुक्ति
(3) राज्य की कार्यपालिका की शक्ति सीमा में किसी व्यक्ति के दण्ड को क्षमा करना
(4) उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति

Q. निम्न में से कौनसे कथन सही हैं?
(1) किसी राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में कोई दाण्डिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी।
(2) किसी राज्य के राज्यपाल की परिलब्धियां और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जायेंगे।
(अ) केवल 1, (ब) 1 और 2, (स) 1 और 4, (द) 1, 3, और 4

Q. निम्न में से कौनसे कथन सही हैं?
(1) राज्यपाल को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति का अधिकार नहीं है।
(2) राज्यपाल विधानमण्डल का अंग नहीं है।
(3) राज्यपाल को विधानपरिषद में 1/6 सदस्य मनोनीत करने का अधिकार है।
(4) राज्यपाल के पास न्यायिक शक्ति नहीं होती।
(अ) केवल 1, (ब) 1 और 2, (स) 1 और 3, (द) 1, 3, और 4

Q. निम्न में से कौनसी राज्यपाल की स्वविवेकीय शक्तियाँ हैं?
(1) राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करना।
(2) मंत्रियों की नियुक्ति करना।
(3) राज्य विधान मण्डल द्वारा पारित विधेयकों को, राष्ट्रपति हेतु आरक्षित रखना।
(4) राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना।
(अ) केवल 1, (ब) 1 और 2, (स) 1 और 4, (द) 2, 3, और 4

Q. निम्न में से कौनसा कार्य राज्यपाल मंत्रिपरिषद के परामर्श से स्वतंत्र रहकर कर सकता है अर्थात् स्वविवेक से कर सकता है?
(1) विधानसभा में सरकार को अपना बहुमत सिद्ध करने को कहना।
(2) मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना।
(3) विधानसभा द्वारा पारित किसी विधेयक को पुनर्विचार हेतु लौटाना।
(4) राज्यपाल, मुख्यमंत्री से सूचना मांग सकता है।
(अ) 2, 3, और 4 (ब) 1, 2 और 3 (स) 1, 2, और 4 (द) 1, 2, 3, और 4

Q. निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
(1) राज्यपाल, किसी विधेयक को राष्ट्रपति हेतु आरक्षित रख सकता है (अनुच्छेद 200)।
(2) राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति अनुच्छेद 213 में है।
(3) राज्यपाल की क्षमा करने की शक्ति अनुच्छेद 161 में है।
(4) राज्यपाल की शपथ का उल्लेख अनुच्छेद 361 में है।

Q. राज्यपाल के संबंध में निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
(1) राष्ट्रपति के समान ही राज्यपाल को कार्यकारी, वित्तीय, न्यायिक, विधायी शक्तियाँ प्राप्त हैं।
(2) राज्यपाल को सहायता देने के लिए मंत्रिपरिषद होती है जिसका प्रमुख मुख्यमंत्री होता है।
(3) राज्यपाल विभिन्न मंत्रियों में सरकारी कार्य का आवंटन करता है।
(4) श्री दरबार सिंह राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे जिनकी पद पर रहते हुए मृत्यु हुई।
(अ) केवल 1, (ब) 1 और 2, (स) 1 और 4, (द) 1, 3, और 4

Q. निम्न में कौनसा असंगतित है?
(अ) अनुच्छेद 175 – राज्यपाल का सन्देश भेजने का अधिकार
(ब) अनुच्छेद 167 – मुख्यमंत्री का कर्तव्य बनता है कि वह राज्यपाल को सूचना दे।
(स) अनुच्छेद 192 – चुनाव में भ्रष्टाचार के आधार पर राज्यपाल विधानसभा सदस्य को अयोग्य घोषित कर सकता है।
(द) अनुच्छेद 163 (2) – राज्यपाल विधान परिषद में 1/6 सदस्यों को मनोनीत करता है।

Q. निम्न में से कौनसा कथन सत्य है? (छत्तीसगढ़ पी.एस.सी. प्री 2003)
(1) राष्ट्रपति एवं राज्यपालों पर उनकी पदावधि के दौरान किसी भी न्यायालय में आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता लेकिन सिविल कार्यवाही प्रारंभ की जा सकती है। (अनुच्छेद 361)
(2) राज्यपाल को वेतन भत्ते राज्य की संचित निधि में से दिए जाते हैं, जबकि राष्ट्रपति को संचित निधि में से।
(3) भारत के किसी भी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू (उत्तर प्रदेश) थीं, जिनकी जयंती (13 फरवरी) के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
(4) विधानसभा में धन विधेयक, राज्यपाल की पूर्वानुमति से रखा जाता है।
विकल्प:
(अ) 1, 3 और 4
(ब) 1, 3 और 4
(स) 1, 2 और 3
(द) 1, 2, 3 और 4

Q. अनुच्छेद 154 के अनुसार ‘राज्यपाल अपनी शक्तियों का प्रयोग स्वयं या अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से करता है।’ यहाँ अधीनस्थ में कौन शामिल है?
(अ) मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्री
(ब) मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री
(स) मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
(द) केवल कैबिनेट मंत्री

Q. निम्न में से किसकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा नहीं की जाती?
(अ) मुख्यमंत्री की
(ब) राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमेन
(स) जिला न्यायाधीश
(द) राज्य पुलिस महानिदेशक

Similar Posts