पर्यायवाची शब्द MCQ Class 10

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘मछली’ का पर्याय है?
A) चपला
B) तोयनिधि
C) अक्षि
D) झष
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर चुनिए:
A. हिन्दी के पर्यायवाची शब्द संस्कृत के तद्भव शब्द हैं।
B. पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहते हैं।
C. जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।
A) केवल A सही है
B) केवल B सही है
C) A और C सही है
D) B और C सही है
Q. ‘अनाज’ का पर्यायवाची शब्द है –
A) चाह
B) शस्य
C) सलिल
D) रूप
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ‘अनाथ’ का पर्यायवाची नहीं है?
A) बेसहारा
B) यतीम
C) अनाड़ी
D) निराश्रित
Q. कौन-सा शब्द ‘अनीक’ का पर्यायवाची है?
A) अर्जुन
B) सेना
C) अग्नि
D) घोड़ा
Q. ‘कपड़ा’ का पर्याय बताइए–
A) चलन
B) वसन
C) गगन
D) जंगल
Q. निम्नलिखित में से समानार्थी जोड़ी को स्पष्ट कीजिए:
A) पार्वती – माहेश्वरी
B) व्यावहारिक – अव्यावहारिक
C) शेर – शेरनी
D) लड़का – लड़के
Q. “आकाश में चंद्रमा चमक रहा है।” — रेखांकित शब्द ‘आकाश’ का पर्यायवाची नहीं है:
A) व्योम
B) गगन
C) रसाल
D) नभ
Q. ‘पक्षी’ का पर्यायवाची है:
A) भूधर
B) मीन
C) वृन्द
D) विहंग
Q. कौन-सा शब्द ‘अंधकार’ का पर्यायवाची नहीं है:
A) तम
B) अंधेरा
C) अमावस्या
D) तिमिर