भारत की जलवायु MCQ Gk Questions

Q. नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिए-
- ये वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित हैं।
- ये वन सामान्यतः महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर पाए जाते हैं।
- इन वनों में दृढ़ एवं मुलायम दोनों प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं।
उपर्युक्त कथन किस प्रकार के वनों की विशेषताओं को बताते हैं?
(a) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
(b) शीतोष्ण पर्णपाती वन
(c) शीतोष्ण सदाबहार वन
(d) भूमध्यसागरीय वनस्पति
Q. किस प्रकार के वन प्रदेश को “विश्व का फलोद्यान” कहते हैं?
(a) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
(b) शीतोष्ण पर्णपाती वन
(c) शीतोष्ण सदाबहार वन
(d) भूमध्यसागरीय वनस्पति
Q. शंकुधारी वनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- शंकुधारी वन उत्तरी गोलार्द्ध में उच्च अक्षांशों (50°-70°) में पाए जाते हैं।
- हिमालय में ये वन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
- शंकुधारी वनों के वृक्ष छोटे, कठोर एवं पर्णपाती प्रकार के होते हैं।
- शंकुधारी वनों को ‘टैगा’ भी कहा जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1, 2 और 4
(b) 2, 3 और 4
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी
Q. भारत में शोलास वन पाए जाते हैं-
- नीलगिरि पहाड़ियों पर
- विंध्याचल पहाड़ियों पर
- अन्नामलाई पहाड़ियों पर
- पालनी पहाड़ियों पर
कूट
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 1, 3 और 4
Q. मैंग्रोव वनों के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-
- मैंग्रोव तटवर्ती क्षेत्रों में जहाँ ज्वार-भाटा आते हैं, वहाँ की सबसे महत्वपूर्ण वनस्पति है।
- मैंग्रोव पौधों की जड़ें पानी में डूबी रहती हैं।
उपयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- स्पूस और देवदार (सीडर) शीतोष्ण शंकुधारी वन में पाए जाने वाले वृक्षों की किस्में हैं।
- शीतोष्ण शंकुधारी वन हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र में 1500-3500 मीटर की ऊँचाई पर पाए जाते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 व 2 दोनों
(d) न तो 1 व न ही 2
Q. निम्नलिखित में से उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वनस्पति का सही युग्म है-
(a) सिनकोना-रोजवुड-कॉफी-चंदन
(b) चम्पा-लॉरेल-होलक-कैल
(c) सागवान-शीशम-चंदन-महुआ
(d) बबूल-नागफनी-खजूर-खेजड़ी
Q. भारत वन रिपोर्ट-2021 के अनुसार भारत में कुल वन एवं वृक्ष आच्छादित क्षेत्र है-
(a) 6,75,538 वर्ग किमी.
(b) 7,13,789 वर्ग किमी.
(c) 8,09,537 वर्ग किमी.
(d) 95,748 वर्ग किमी.
Q. मानसून के संबंध में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-
1 मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द से हुई है।
2 मानसून का अर्थ एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन है।
उपयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Q. किसी क्षेत्र की जलवायु को नियंत्रित करने वाले प्रमुख कारक हैं-
- अक्षांश
- समुद्र से दूरी
- देशांतर
- वायुदाब
- ऊँचाई
कूट –
(a) केवल 1, 2 और 5
(b) केवल 2, 3 और 5
(c) केवल 1, 2, 4 और 5
(d) उपर्युक्त सभी
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- भारत की जलवायु में उष्ण कटिबंधीय एवं शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों जलवायु की विशेषताएँ उपस्थित हैं।
- भारत में कर्क रेखा के उत्तरी भाग में कम दैनिक एवं वार्षिक तापांतर पाया जाता है।
- भारत के दक्षिण भाग में उच्च दैनिक तथा वार्षिक तापांतर के साथ विषम जलवायु पाई जाती है।
कूट –
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1 और 3
Q. भारतीय जलवायु के संबंध में हिमालय पर्वत की भूमिका से संबंधित नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
- हिमालय पर्वत एक जलवायु विभाजक की भाँति कार्य करता है।
- हिमालय पर्वत भारतीय उपमहाद्वीप में वर्षा का कारण बनता है।
उपयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है?
(a) चक्रवाती अवदाब
(b) मानसून की वापसी
(c) दक्षिण-पश्चिम मानसून
(d) पश्चिमी विक्षोभ
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कारक भारतीय जलवायु को प्रभावित करता है/करते हैं?
- एल-नीनो
- पश्चिमी जेट धाराएँ
- तिब्बत का पठार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) उपर्युक्त सभी
Q. भारतीय मानसून की अरब सागर शाखा एवं बंगाल की खाड़ी शाखा मिलती है-
(a) नीलगिरि की पहाड़ियों पर
(b) पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में
(c) गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिमी भाग में
(d) दोनों शाखाएँ कभी आपस में नहीं मिलती हैं