राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार MCQ Questions

Rajasthan ki Sthiti Avn Vistar MCQ Questions In Hindi

Q. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता थार के मरुस्थल से संबंधित नहीं है?
(a) यहाँ शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क जलवायु है।
(b) यहाँ रेतीली मिट्टी पाई जाती है।
(c) यहाँ सदाबहार वन पाए जाते हैं।
(d) यहाँ बालू के स्तूप पाए जाते हैं।

Q. गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान के किस वृहत्त भू-आकृतिक प्रदेश का भाग है?
(a) पूर्वी मैदानी प्रदेश
(b) पश्चिमी शुष्क प्रदेश
(c) हाड़ौती का पठार
(d) चंबल प्रदेश

Q. राजस्थान के कौन-से जिलों का मुख्यालय अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे नजदीक व दूर है?
(a) श्रीगंगानगर – धौलपुर
(b) जैसलमेर – धौलपुर
(c) बीकानेर – धौलपुर
(d) बाड़मेर – धौलपुर

Q. निम्न में से हाड़ौती के पठार में स्थित नहीं है –
(a) कुण्डला की पहाड़ियाँ
(b) मनोहरपुरा की पहाड़ियाँ
(c) रामगढ़ की पहाड़ियाँ
(d) मुकुन्दरा की पहाड़ियाँ

Q. राजस्थान की आकृति विषमचतुर्भुजीय सर्वप्रथम किसने बताई?
(a) कर्नल जेम्स टॉड
(b) विलियम फ्रैंकलिन
(c) टी.एच. हैडलै
(d) गौरी शंकर ओझा

Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. हाड़ौती के पठार में काली मिट्टी/वर्टीसोल का विस्तार है।
  2. ऊँचाई के आधार पर हाड़ौती को विंध्य कगार क्षेत्र व दक्षिण का पठार दो भागों में विभाजित किया जाता है।
  3. हाड़ौती के पठार में मराठीय जनजाति निवास करती है।
  4. हाड़ौती का पठार सर्वाधिक जातीय जैव विविधता वाला भौगोलिक प्रदेश है।

सही कूट का चयन कीजिए:
(a) 1, 3, 4
(b) 1, 3
(c) 1, 2, 4
(d) 1, 2, 3

Q. पश्चिमी राजस्थान में तारा बालुका स्तूपों की प्रधानता वाला सही युग्म है –
(a) बालोतरा – पोखरण
(b) मालेरी – ओसियां
(c) मोहंगढ़ – सूरतगढ़
(d) बूंन्दी पुष्कर – जोबनेर

Q. राजस्थान से गुज़रने वाला 25° उत्तरी अक्षांश किन जिलों के युग्म से गुज़रता है?
(a) चित्तौड़गढ़ – दौसा – भीलवाड़ा
(b) बाड़मेर – जालौर – जैसलमेर
(c) बाड़मेर – सिरोही – राजसमंद
(d) जालौर – सिरोही – जोधपुर

Q. निम्नलिखित में से अरावली किसका उदाहरण है?
(a) ज्वालामुखी
(b) भ्रंशोथ पर्वत
(c) अवशिष्ट पर्वत
(d) हॉर्स्ट

Q. राजस्थान के अन्तर्वर्ती जिलों का सही युग्म है –
(a) नागौर – जोधपुर – जयपुर – दौसा
(b) पाली – अजमेर – टोंक – कोटा
(c) नागौर – राजसमंद – दौसा – भीलवाड़ा
(d) राजसमंद – जोधपुर – अजमेर – टोंक

Q. राजस्थान में अवनालिका अपरदन से निर्मित उत्कृष्ट स्थलाकृति विस्तार किन जिलों में है?
(a) श्रीगंगानगर – चूरू – झुंझुनूं
(b) सवाई माधोपुर – टोंक – दौसा
(c) धौलपुर – करौली – सवाई माधोपुर
(d) करौली – भरतपुर – अलवर

Q. निम्नलिखित में से करौली जिला किस वर्ष बनाया गया था?
(a) 1997
(b) 1999
(c) 1994
(d) 1995

Q. निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए–
(A) राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा हिन्दूमल कोट (श्रीगंगानगर) से शाहगढ़ (बाड़मेर) तक है।
(B) राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा 5920 किलोमीटर है।
(C) राजस्थान के श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर, बौकानेर जिलों की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा उत्तर से दक्षिण के क्रम में है।
(D) राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई 1070 किलोमीटर है।

(a) A, B व C
(b) A व D
(c) B व C
(d) B व C, D

Q. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश की उत्पत्ति के संबंध में सही कथन नहीं है–
(a) पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश तृतीयक युग तक समुद्र के नीचे था
(b) प्लेस्टोसीन युग में समुद्र का पीछे हटना
(c) मानवीय क्रियाकलाप
(d) बालुका स्तूपों की प्रधानता

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के छोटे जिलों का सही बढ़ता हुआ क्रम है–
(a) राजसमंद – डूंगरपुर – दौसा
(b) धौलपुर – डूंगरपुर – दौसा
(c) धौलपुर – दौसा – राजसमंद
(d) धौलपुर – राजसमंद – दौसा

Q. निम्नलिखित में से असंगतित युग्म को छाँटिए–
(a) अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप – पवन की दिशा के समानांतर बालुका स्तूप
(b) बरखान बालुका स्तूप – अर्धचन्द्राकार गतिशील बालुका स्तूप
(c) स्त्र्स काफिन्ज – छोटी झाड़ियों के सहारे बनने वाले बालुका स्तूप
(d) अनुप्रस्थ बालुका स्तूप – पवन की दिशा के अनुदिश निर्मित

Q. राजस्थान में सबसे पहले सूर्यदय कहाँ होता है?
(a) धौलपुर
(b) जोधपुर
(c) श्रीगंगानगर
(d) जैसलमेर

Q. राजस्थान में सबसे पहले सूर्यास्त कहाँ होता है?
(a) धौलपुर
(b) जोधपुर
(c) श्रीगंगानगर
(d) जैसलमेर

Q. प्रतापगढ़ में स्थित माही नदी तटवर्ती मैदान कहलाता है–
(a) छप्पन का मैदान
(b) कांठल का मैदान
(c) वागड़ का मैदान
(d) पीडमांट का मैदान

Q. राजस्थान का कौन-सा विभाग मालवा के प्रवाह का भाग है?
(a) हाड़ौती का पठार
(b) चम्बल का मैदान
(c) लूनी का मैदान
(d) घग्घर का मैदान

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा दर्र राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश में नहीं है?
(a) लांखेरी दर्र
(b) रामगढ़ – खटखट दर्र
(c) जैतवास दर्र
(d) परवेरिया दर्र

Q. निम्नलिखित में से पूर्वी मैदानी प्रदेश के संबंध में असत्य कथन का चयन कीजिए–
(a) पूर्वी मैदानी प्रदेश का विस्तार अरावली के पूर्व में है।
(b) पूर्वी मैदानी प्रदेश में जलोढ़ मृदा पाई जाती है।
(c) खनिज संपदा की दृष्टि से सर्वाधिक सम्पन्न प्रदेश है।
(d) राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या वाला भौतिक प्रदेश है।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा (स्थलाकृति-स्थिति) सही सुमेलित नहीं है?
(a) भौराट का पठार – कुंभलगढ़ से गोगुन्दा
(b) भाकर – पूर्वी सिरोही
(c) रामगढ़ पहाड़ी – पाली
(d) गिरवा – उदयपुर

Similar Posts