राजस्थान उच्च न्यायालय से संबंधित प्रश्न

Rajasthan High Court MCQ Questions In Hindi

Q. कॉलेजियम प्रणाली से न्यायधीशों की नियुक्ति कब शुरू हुई?
(a) 1984
(b) 1993
(c) 1995
(d) 1999

Q. राजस्थान उच्च न्यायालय के निम्नलिखित न्यायधीशों में से कौन अन्य राज्यों के उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायमूर्ति नहीं रहा है?
(a) राजेश बालिया
(b) प्रकाश टाटिया
(c) एन.एन. माथुर
(d) नर्मदेश कुमार जैन

Q. निम्नलिखित में से किसके मामले उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय दोनों की अधिकारिता में आते हैं?
(a) राज्यों के परस्पर विवाद
(b) मूल अधिकारों का संरक्षण
(c) संविधान के उल्लंघन से संरक्षण
(d) केंद्र और राज्यों के बीच विवाद

Q. उच्च न्यायालय के किसी न्यायधीश की आयु के संदर्भ में उत्पन्न किसी प्रश्न का विनिश्चय कौन करता है?
(a) सम्बंधित राज्य का राज्यपाल
(b) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(c) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(d) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की परामर्श से राष्ट्रपति

Q. राजस्थान उच्च न्यायालय के निम्नलिखित न्यायाधीशों में से कौन राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री के पद पर आसीन रहे हैं?
(a) जस्टिस फारूख
(b) जस्टिस यादराम मीणा
(c) जस्टिस मोहम्मद यामीन
(d) जस्टिस सूरज नारायण डीडवानिया

Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की शपथ का प्रारूप तीसरी अनुसूची में मिलता है।
  2. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन-भत्ते राज्य की संचित निधि से दिए जाते हैं।
  3. अपर न्यायधीशों की नियुक्ति केवल उच्च न्यायालय में की जाती है।
  4. किसी न्यायधीश का एक उच्च न्यायालय से दूसरे न्यायालय में स्थानांतरण राष्ट्रपति करता है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 3
    (b) 1, 2 और 3
    (c) 2, 3 और 4
    (d) उपर्युक्त सभी

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य क्षेत्राधिकार नहीं है?
(a) विवेकी क्षेत्राधिकार
(b) अपीलीय क्षेत्राधिकार
(c) प्रारंभिक क्षेत्राधिकार
(d) परामर्श संबंधी क्षेत्राधिकार

Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही उच्च न्यायालय स्थापित करने का अधिकार संसद को प्राप्त है।
  2. अनुच्छेद 217 में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधित प्रावधान है।
  3. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को सिद्ध कदाचार या असमर्थता के आधार पर पद से हटाया जा सकता है।
    उपयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) 1 और 2
    (c) 2 और 3
    (d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा है –
(a) 65 वर्ष
(b) 62 वर्ष
(c) 60 वर्ष
(d) 58 वर्ष

Q. निम्नलिखित में से कौन-सी याचिका अधीनस्थ न्यायालयों की कार्य पद्धति का परीक्षण करती है?
(a) उत्प्रेषण (Certiorari)
(b) परमादेश (Mandamus)
(c) अधिकार पृच्छा (Habeas Corpus)
(d) बंदी प्रत्यक्षीकरण (Prohibition)

Similar Posts