क्रिया MCQ Questions

Q. जो क्रिया अभी हो रही है उसे क्या कहते हैं?
(a) संदिग्ध वर्तमान
(b) संदिग्ध भूत
(c) अपूर्ण वर्तमान
(d) सामान्य वर्तमान
Q. इनमें से कौन-सा वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण नहीं है?
(a) मोहन सोता है
(b) राम खेलता है
(c) राम क्रिकेट खेलता है
(d) सीता गाती है
Q. अकर्मक क्रिया में इनमें से किस पर प्रभाव पड़ता है?
(a) धातु पर
(b) कर्ता पर
(c) कर्म पर
(d) क्रिया पर
Q. “सीता गाना गा रही है।” इस वाक्य में क्रिया का कौन-सा प्रकार है?
(a) पूर्वकालिक क्रिया
(b) अकर्मक क्रिया
(c) अनेकार्थक क्रिया
(d) सकर्मक क्रिया
Q. जब कर्ता एक काम समाप्त कर उसी क्षण दूसरी क्रिया में प्रवृत्त हो जाए, जो उस पहली क्रिया को क्या कहते हैं?
(a) सहायक क्रिया
(b) संयुक्त क्रिया
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) पूर्वकालिक क्रिया
Q. क्रिया के पद परिचय में इनमें से क्या-क्या होता है?
(a) क्रिया का प्रकार, वाच्य, पुरुष
(b) वचन, काल
(c) वह शब्द जिससे क्रिया का संबंध है
(d) उपरोक्त सभी
Q. “चोर उठ भागा” यह वाक्य किस क्रिया का उदाहरण है?
(a) संयुक्त क्रिया
(b) अकर्मक क्रिया
(c) पूर्वकालिक क्रिया
(d) प्रेरणार्थक क्रिया
Q. “टहलना एक अच्छा व्यायाम है” में ‘टहलना’ क्या है?
(a) क्रियात्मक संज्ञा
(b) संज्ञा
(c) विशेषण
(d) क्रिया
Q. इनमें से सकर्मक क्रिया का वाक्य कौन-सा है?
(a) बालक खिलौना पाकर हँसता है।
(b) बालिका निबंध लिख रही है।
(c) मंदाकिनी सोती है।
(d) पक्षी आकाश में उड़ते हैं।
Q. इनमें से किस वाक्य में ‘सजातीय क्रिया’ का प्रयोग है?
(a) जीना एक कला है
(b) पक्षी डाल पर चहचहाते हैं
(c) वह अनेक बोलियाँ बोलता है
(d) राम खेलकर चला गया
Q. “अब पढ़कर क्या होगा” इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है?
(a) पूर्वकालिक क्रिया
(b) संयुक्त क्रिया
(c) विकर्मक क्रिया
(d) प्रेरणार्थक क्रिया
Q. ‘मनोहर सो रहा है’ वाक्य में क्रिया का भेद कौन-सा होगा?
(a) अकर्मक
(b) प्रेरणार्थक
(c) द्विकर्मक
(d) सकर्मक
Q. उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए वाक्य में क्रिया के भेद वाला सही विकल्प है।
वाक्य: रोहन चाय पीकर बैठ गया।
(a) प्रेरणार्थक
(b) पूर्वकालिक
(c) नामधातु
(d) संयुक्त
Q. दीपा ने गाय को चारा खिलाया।
(a) नामधातु
(b) द्विकर्मक क्रिया
(c) प्रेरणार्थक
(d) कृदंत
Q. निम्न में प्रेरणार्थक क्रिया कौन-सी है?
(a) उठना
(b) उड़ना
(c) दिलाना
(d) चलना